{"_id":"666830c057e04c6dc20a0c2d","slug":"jammu-kashmir-omar-abdullah-takes-a-dig-at-bjp-on-nepotism-parivarvad-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: परिवारवाद पर उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर कसा तंज, बताया नए मंत्रिमंल में किसका कहां जोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: परिवारवाद पर उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर कसा तंज, बताया नए मंत्रिमंल में किसका कहां जोड़
Tue, 11 Jun 2024 04:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:41 PM IST
सार
उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें मोदी सरकार 3.0 के मंत्री और उनके पारिवारिक कनेक्शन के बारे में बताया गया है। इसको शेयर करते हुए उमर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'परिवारवाद को खत्म करना है।'
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर परिवारवाद को लेकर तंज कसा है। उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें मोदी सरकार 3.0 के मंत्री और उनके पारिवारिक कनेक्शन के बारे में बताया गया है। इसको शेयर करते हुए उमर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'परिवारवाद को खत्म करना है।'
विज्ञापन
साझा की गई पोस्ट में पीयुष गोयल ( वेद प्रकाश और चंद्रकांता गोयल), धर्मेंद्र प्रधान (देवेंद्र प्रधान), किंजरापू मोहन नायडू (किंजरापू राम मोहन नायडू), ज्योतिरादित्य सिंधिया (माधवराव सिंधिया), जितिन प्रसाद (जितेंद्र प्रसाद), अनुप्रिया पटेल (सोनेलाल पटेल), कीर्तिवर्धन सिंह (राज आनंद सिंह), चिराग पासवान (राम विलास पासवान), रामनाथ ठाकुर (कर्पूरी ठाकुर), किरेन रिजजू (रिनचिन खरू), राजा राव इंद्रजीत सिंह (महाराजा राव वीरेंद्र सिंह), एचडी कुमारस्वामी (एचडी देवगौड़ा) का जिक्र है। इन सभी मंत्रियों को नई मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान परिवारवाद का मुद्दा खूब चर्चा में रहा था। भाजपा के नेता भी समय-समय पर जम्मू कश्मीर में तीन परिवारों के राज का मुद्दा उठाते रहे हैं। अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार पर भाजपा हमलावर रही है। लेकिन अब उमर ने पोस्ट साझा कर भाजपा को घेरा है।
विज्ञापन