फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Ola Uber facility will soon be available

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में जल्द मिलेगी ओला-उबर की सुविधा, यात्रियों की जेब पर बोझ होगा कम

Fri, 11 Aug 2023 04:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 04:13 PM IST
सार

ऐप आधारित गाड़ियां चलने से यात्रियों का सफर आसान होगा और लोगों की जेब भी ढ़ीली होने से बचेगी। इससे सबसे ज्यादा फायदा यहां प्रतिवर्ष आने वाले लाखों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Ola Uber facility will soon be available
ड्राइवर

विस्तार

जम्मू कश्मीर की सड़कों पर ओला-उबर जैसी मोबाइल ऐप आधारित सुविधा का रास्ता साफ हो गया है। यूटी प्रशासन की ओर से मोबाइल ऐप आधारित टैक्सी को चलाने के लिए लोगों की आपत्तियां मांगी गई थीं, जिसमें कई लोगों ने कहा कि ओला-उबर जैसी गाड़ियां चलने से वाहन मालिकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ये टैक्सियां नहीं चलनी चाहिए। 

विज्ञापन


इसके जवाब में प्रशासन ने कहा कि ऐप आधारित गाड़ियां चलने से यात्रियों का सफर आसान होगा और लोगों की जेब भी ढ़ीली होने से बचेगी। इससे सबसे ज्यादा फायदा यहां प्रतिवर्ष आने वाले लाखों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग की ओर से जारी अंतिम नोटिफिकेशन में 250 से ज्यादा लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई थीं। इसमें 80 फीसदी लोगों का तर्क था कि ओला-उबर जैसी टैक्सियां चलने से सबसे ज्यादा वाहन मालिक प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग टैक्सियां चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसे में वह बेरोजगार भी हो सकते हैं। इस पर परिवहन विभाग की ओर से कहा गया कि लोग बेरोजगार नहीं होंगे। लोग अपने वाहनों का ऐप आधारित गाड़ियों में रजिस्ट्रेशन आसानी से करवा सकते हैं। विभाग की ओर से ऐसी तमाम आपत्तियों को खारिज कर दिया। इससे अब प्रदेश में ओला, उबर चलने का रास्ता साफ हो गया है। सब ठीक रहा तो जल्द ही प्रदेश की सड़कों पर ऐप आधारित गाड़ियां चलती नजर आएंगी।

ऐसे सफल हुई कवायद

प्रदेश की सड़कों पर ऐप आधारित गाड़ियां चलाने की कई सालों से कवायद चल रही है। इसे धरातल पर उतारने के लिए जुलाई के पहले हफ्ते में परिवहन विभाग की ओर से अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें आम लोगों से राय और आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए कहा गया था। विभाग की ओर से शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।

दिल्ली और नोएडा में ओला का किराया

मिनी कैटेगरी : 18 किमी तक प्रति किमी 10.5 रुपये किराया है। 18 किमी के बाद रेट 12.60 रुपये प्रति किमी है।

प्राइम कैटेगरी : पहले 15 किमी तक किराया 13.1 रुपये है। 15 किमी के बाद 14.5 रुपये प्रति किमी चुकाने पड़ते हैं।

पर्यटकों को मिलेगी राहत

जम्मू कश्मीर में ऐप आधारित ओला उबर जैसी गाड़ियां चलने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। अंतिम नोटिफिकेशन में आए सभी प्रकार के सुझाव एवं शिकायतों को निस्तारित कर दिया गया है। इन वाहनों को चलने से सबसे ज्यादा पर्यटकों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों को सफर भी आसान होगा। इसके साथ वाजिब किराया होने से लोगों का पैसा भी बचेगा। - जी प्रसन्ना, सचिव, परिवहन विभाग, यूटी प्रशासन

मनमाना किराया वसूली पर लगेगी रोक

शहर के रहने वाले धीरज सलाथिया का कहना है एप आधारित ओला उबर चलने से समय की जहां बचत होगी, वहीं मनमाना किराया वसूली पर भी रोक लगेगी। उनका कहना है कि वाहन चालक किराये का खुद ही निर्धारण कर लेते हैं, ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। 


सफर होगा और भी आसान

भगवती नगर के लाल सिंह का कहना है कि शहर के विभिन्न मार्गों पर चलने वाले वाहन जहां भी सवारी मिलती हैं, वहीं रोक देते हैं। ऐसे में लोग समय से घरों या फिर दफ्तरों में नहीं पहुंच पाते हैं। ओला उबर चलने से इस समस्या से निजात मिलेगी। दिनेश और संगम लाल का कहना है कि ओला उबर चलने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों का सफर और भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed