फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Now super markets will be developed on the lines of malls

जम्मू-कश्मीर: अब मॉल की तर्ज पर विकसित होंगे सुपर बाजार, सारा सामान मिलेगा, को ऑपरेटिव विभाग ने शुरू की कार्रवाई 

Mon, 21 Feb 2022 03:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 03:58 PM IST
सार

प्रदेश भर में सुपर बाजार अब निजी मॉल की तर्ज पर विकसित होंगे। इसके लिए को-ऑपरेटिव विभाग ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। आने वाले छह माह के अंदर सुपर बाजार विकसित हो जाएंगे।

विज्ञापन
Jammu  Kashmir: Now super markets will be developed on the lines of malls
जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

प्रदेश भर में सुपर बाजार अब निजी मॉल की तर्ज पर विकसित होंगे। इसके लिए को-ऑपरेटिव विभाग ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। आने वाले छह माह के अंदर सुपर बाजार विकसित हो जाएंगे। लोगों को जरूरत का सारा सामान मिलेगा।

विज्ञापन


अभी शहरों में सुपर बाजार के माध्यम से लोगों समेत सरकारी विभागों को सीमित सामान वितरित किया जा रहा है, लेकिन यह सुविधा सीमित है। अब इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। सुपर बाजार में कम दरों पर सामान मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में यहां सुविधाओं का अभाव है। प्लास्टिक सामान, स्टेशनरी, गैस के अलावा अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन जरूरत की अन्य वस्तुएं खरीदने के लिए लोगों को मॉल या शोरूम में जाना पड़ता है, लेकिन अब सुपर बाजारों में इन सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को अब राशन, पैक्ड खाने का सामान, कपड़े, घरों में प्रयोग होने वाला हर सामान मिलेगा। को-ऑपरेटिव विभाग के सौजन्य से सुपर बाजार को आपरेटिव होलेसल प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से भी सुविधा दी रही है। आने वाले समय में लोगों को एक ही जगह पर सारा सामान मिलेगा।  

 

सुपर बाजारों को भी शहरों में विकसित किया जाएगा। इनमें सुविधाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा। लोगों को हर जरूरत की चीज बाजार से मिल जाएगी। खरीदारों को बाजार से सस्ता सामान मिलेगा। -  शफाख्त इकबाल, रजिस्ट्रार, कोआपरेटिव विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed