फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: NIA raids in Pulwama in terror-related case

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े मामले में एनआईए की पुलवामा में छापेमारी, महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

Thu, 13 Jul 2023 10:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 10:20 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने पुलवामा के कुछ गांवों में छापेमारी की। इस दौरान कुछ आवश्यक दस्तावेज मिले हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: NIA raids in Pulwama in terror-related case
कश्मीर में कार्रवाई के दौरान एनआईए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े मामले में वीरवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा समेत अन्य इलाकों में छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने दक्षिण कश्मीर जिले के उगेरगुंड और ड्रेच गांवों में छापेमारी की। इस दौरान कुछ आवश्यक दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण मिले हैं। 

विज्ञापन


नारको टेररिज्म...एसआईए ने पुंछ से जुड़े मामलों के दस्तावेज जुटाए

स्टेट इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एसआईए) पुंछ जिले से जुड़े नारको टेररिज्म मामलों की जांच कर रही है। बुधवार को टीम ने पुंछ थाने से कुछ मामलों के दस्तावेज जुटाए। सूत्रों के अनुसार एसएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में आई एसआईए टीम पुंछ जिला जेल में बंद नारको टेररिस्ट रफी लाला से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


रफी लाला को रिमांड पर लेकर जम्मू मुख्यालय ले जाएगी। रफी जिले के सबसे बड़े नारको टेररिज्म मामले का मुख्य आरोपी है। सुरक्षा बलों ने उसके घर से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, विदेश मुद्रा, ड्रग्स और हथियार बरामद किए थे। वहीं, पिछले माह करमाडा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने 30 किलोग्राम ड्रग्स और हथियार बरामद किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बडगाम में लश्कर के पांच आतंकी मददगार गिरफ्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर बुधवार को लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े पांच आतंकी  सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। इन्हें खाग इलाके से गिरफ्तार किया गया।



पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आतंकी मददगारों की पहचान भाटांगण खाग के रूफ अहमद वानी, बथिपोरा खाग के हिलाल अहमद मलिक और शौकत अली डार, नवरोज बाबा खाग के तौफीक अहमद डार और डार मोहल्ला नवरोज बाबा खाग के दानिश अहमद डार के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed