फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: NIA raids Hizbul terrorist Riyaz house in Kishtwar, interrogates family members

Terror Funding: एनआईए ने किश्तवाड़ में हिजबुल आतंकी रियाज के घर मारा छापा, परिजनों से कई मुद्दों पर की पूछताछ

Sat, 22 Jul 2023 01:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 01:49 AM IST
सार

एनआईए ने शुक्रवार को आतंकी रियाज अहमद के घर पर छापा मारा। टीम ने रियाज के घरवालों से भी पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि पिछले चार दिनों से यहां डेरा जमाए एनआईए की टीम ने यह कार्रवाई यूएपीए के तहत की।
 

विज्ञापन
jammu kashmir: NIA raids Hizbul terrorist Riyaz house in Kishtwar, interrogates family members
कश्मीर में कार्रवाई के दौरान एनआईए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रियाज अहमद के घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने रियाज के घरवालों से भी पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि पिछले चार दिनों से यहां डेरा जमाए एनआईए की टीम ने यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत की।

विज्ञापन


शुक्रवार को एनआईए की टीम ने उपमंडल मढ़वा के रहने वाले हिजबुल आतंकी रियाज अहमद के घर जाकर परिजनों से आतंकी फंडिंग को लेकर पूछताछ की। हालांकि इस संबध में पुलिस अधिकारियों ने भी चुप्पी साध रखी है। पिछले कुछ दिनों से एनआईए,एसआईए व एसआईयू जैसी एजेंसियां इस इलाके में पुराने व सक्रिय आतंकियों व उनके सहयोगियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए उनकी परिसंपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही हैं।

विज्ञापन

2018 में सुरक्षाबलों ने किया था गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने 9 दिसंबर 2018 को आतंकी रियाज को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गिरफ्तारी से पहले वह चिनाब वैली में युवाओं को बरगलाकर उन्हें आतंकी संगठनों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करता था। साथ ही इलाके में लोगों से वसूली भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पैसे का उपयोग वह आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए करता था। वह इस संगठन के मोहम्मद अमीन, जहांगीर सरूड़ी का करीबी और सहयोगी भी है।

किश्तवाड़ में दो नशा तस्कर गिरफ्तार

किश्तवाड़ पुलिस ने ऑपरेशन संजीवनी के तहत वासरकुंड इलाके से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 32 ग्राम गांजा (भांग) जैसा पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।



वासरकुंड क्षेत्र में एक विशेष नाका लगाया और दोनों को दबोचा। आरोपियों की पहचान ओविस तारिक निवासी अस्तान बाला किश्तवाड़ के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी किशोर है, इसलिए उसकी पहचान उजागर नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed