{"_id":"62e9740b0f80785ebb38aa1c","slug":"jammu-kashmir-news-vaishno-devi-female-devotee-dies-of-heart-attack-found-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir News : वैष्णो देवी महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत, कोविड संक्रमित मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir News : वैष्णो देवी महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत, कोविड संक्रमित मिली
Wed, 03 Aug 2022 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:20 AM IST
सार
Jammu kashmir News : जांच में यह महिला कोविड संक्रमित मिली। कटड़ा से हार्ट अटैक के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था, यहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैष्णो देवी दर्शन के लिए मंगलवार को आई झारखंड निवासी एक महिला यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जांच में यह महिला कोविड संक्रमित मिली। कटड़ा से हार्ट अटैक के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था, यहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में फिर उछाल के साथ 741 नए मामले मिले हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 239 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में नए मिले संक्रमित मामलों में अधिकांश स्थानीय स्तर के हैं। श्रीनगर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1628 तक पहुंच गया है। इसी तरह बारामुला में 125, बडगाम में 42, पुलवामा में 14, कुपवाड़ा में 38, अनंतनाग में 14, बांदीपोरा में 15, कुलगाम में 20, जम्मू में 129, उधमपुर में 14, राजोरी में 16, डोडा में 24 और रामबन में 25 नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 12124 कोविड परीक्षण किए गए। पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार सात सौ से ऊपर कोविड संक्रमित मामले मिल रहे हैं, हालांकि गत दिवस यह आंकड़ा गिरकर चार सौ से नीचे चला गया था।
विज्ञापन