{"_id":"686182c6a490f9e24c067b03","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11003-102727-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विधायक नजमुद्दीन ने बांदीपोरा के लोगों के साथ धोखा किया - उस्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विधायक नजमुद्दीन ने बांदीपोरा के लोगों के साथ धोखा किया - उस्मान
विज्ञापन
बांदीपुरा। पूर्व विधायक उस्मान मजीद ने रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बांदीपोरा के विधायक नजमुद्दीन भट पर टिप्पणी की। कहा कि उन्होंने बांदीपोरा के लोगों को धोखा दिया है। रविवार को पत्रकारों से मुखातिब मजीद ने कहा कि बांदीपोरा के तीनों विधायक क्षेत्रीय जनता का प्रतिनिधित्व विधाानसभा में करने में विफल रहे हैं।
उन्होंने बांदीपोरा का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व करने में विफल रहने के लिए भट और अन्य विधायकों की आलोचना की। कहा, हमारी सड़कें इतनी संकरी हैं कि एक साथ दो वाहन भी नहीं गुजर सकते हैं। बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए कोई विजन या इच्छाशक्ति नहीं है। उन्होंंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत 10,600 करोड़ के विकास पैकेज में बांदीपोरा के लिए एक भी महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी नहीं देने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी पर प्रशासनिक तबादले में पक्षपात करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि योग्यता देखने की बजाय अपना करीबी देख कर ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा रही है।
-- -