{"_id":"6862e440a4918a054b047cbd","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-102767-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भीषण गर्मी में लग रहे अघोषित कट, घाटी के लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भीषण गर्मी में लग रहे अघोषित कट, घाटी के लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भीषण गर्मी के बीच श्रीनगर के कई इलाकों के लोगों को अनिर्धारित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) उन्हें बिजली नहीं दे रहा है।
डाउनटाउन के नवाकदल इलाके के मुजम्मिल अहमद ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के बावजूद उन्हें अनिर्धारित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। मिनी कॉलोनी छानपोरा के शब्बीर डार कहा, यह पहली बार है जब हमें लगा है कि गर्मियों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी, घंटों अनिर्धारित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
गोजवारा के वामिक हफीज़ ने कहा, वोल्टेज भी बेहद कम है। इसके अलावा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां जिलों के अलावा उत्तरी और मध्य कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की भी यही समस्या है।
विज्ञापन
वहीं केपीडीसीएल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में जेकेपीडीडी की बिजली की मांग लगभग 3,000 मेगावाट है, जिसमें जम्मू से लगभग 1600 मेगावाट और कश्मीर संभाग से लगभग 1400 मेगावाट शामिल है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हम जम्मू और कश्मीर में 2800 मेगावाट से अधिक बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं।