{"_id":"68531bbe2ff4ab528902589d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-101931-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डल झील में शिकारा रैली निकाल दिया संदेश, कश्मीर सुरक्षित है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डल झील में शिकारा रैली निकाल दिया संदेश, कश्मीर सुरक्षित है
विज्ञापन
डल झील में रैली निकालते अपनी पार्टी के नेता।
- फोटो : shrinagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने बुधवार को श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में एक शिकारा रैली का आयोजन किया। इस शिकारा रैली का उद्देश्य देश भर के लोगों को संदेश देना था कि कश्मीर उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है और भारत के किसी भी अन्य हिस्से की तरह ही सुरक्षित है। रैली को अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने हरी झंडी दिखाई और इसमें काफी संख्या में शिकारों ने भाग लिया। इस रैली से डल झील में एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। झील में रौनक सी देखने को मिली और एक सकारात्मक माहौल की भावना जगी।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने कहा, हर एक को अपनी-अपनी भूमिका निभानी है। हमने मुल्क में एक संदेश भेजने की कोशिश की है कि आइये कश्मीर आपका इंतज़ार कर रहा है। यह रैली देश के लोगों को संदेश देने के लिए आयोजित की गई है कि कश्मीर आपका इंतजार कर रहा है और सुरक्षित है। कश्मीर आइए, हम आपका इंतजार कर रहे हैं, आपकी सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर देश के किसी भी अन्य हिस्से की तरह ही सुरक्षित है।
बुखारी ने कहा कि रैली का उद्देश्य पर्यटन हितधारकों के प्रति एकजुटता दिखाना भी है। उन्होंने कहा, चाहे वह हाउसबोट और शिकारावाले हों, होटल व्यवसायी हों या टेम्पो और टैक्सी चालक हों, वे दबाव में हैं लेकिन हम उनके साथ खड़े हैं। अपनी पार्टी के प्रमुख ने सरकार से पर्यटन हितधारकों की मदद करने की भी अपील की। बुखारी ने कहा, इन पर्यटन हितधारकों को सहारा देने की जरूरत है, उन्हें कुछ मदद की जरूरत है और उन्हें वह मदद मुहैया कराई जानी चाहिए।