फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मुहर्रम के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय पर हो पूरीं : सीएम

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। मुहर्रम के लिए तमाम जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। समागम स्थलों में बिजली, पानी, सफाई सहित अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुहर्रम के आगामी पवित्र महीने की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक ध्यान केवल मुहर्रम के पहले दस दिनों तक सीमित नहीं होना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान दो महीने और आठ दिनों तक चलते हैं। इसको ध्यान में रखकर सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन

इस वर्ष मुहर्रम के साथ अमरनाथ यात्रा के संयोग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों आयोजनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की जिम्मेदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने अंतर-विभागीय प्रयासों का समन्वय करने और प्रदेश में मुहर्रम व्यवस्था की देखरेख करने के लिए एक सचिव स्तर के नोडल अधिकारी की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टैंकरों की तैनाती प्रमुख स्थानों होनी चाहिए। बिजली विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। राशन और लकड़ी का उचित प्रबंध होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साफ सफाई के विशेष प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त नोडल अधिकारी विभागों और जिलों में प्रयासों का समन्वय करेंगे और किसी भी चूक से बचने के लिए नियमित रूप से रिपोर्ट देंगे। इससे पहले संयुक्त आयुक्त कश्मीर ने मुहर्रम के लिए योजनाबद्ध व्यवस्थाओं पर एक प्रस्तुति दी। जिसमें शिया बहुल क्षेत्रों में बिजली, पानी, राशन आपूर्ति, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे की तैयारी पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed