फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: देवी दुर्गा ने किया राक्षसों का वध, श्रीकृष्ण ने राधारानी संग रचाया रास

विज्ञापन
jammu kashmir news
टैगोर हॉल में प्रस्तुति देते झारखंड के कलाकार।  - फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। टैगोर हॉल में बुधवार को नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला की ओर से सिंधु दर्शन उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से देशभर की अलग-अलग संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरो दिया। छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने छाऊ नृत्य के जरिए देवी दुर्गा द्वारा राक्षसों का वध दिखाया तो दूसरी ओर मथुरा के कलाकारों ने मयूर नृत्य के जरिए श्रीकृष्ण और राधारानी का रास प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रमुख संस्कृति सचिव ब्रज मोहन शर्मा रहे। कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों ने पंजाब का भंगड़ा, असम का बिहू, हरियाणा, राजस्थान और कश्मीर का लोकनृत्य, झारखंड का छाऊ नृत्य और उत्तर प्रदेश का मयूर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रस्तुति के दौरान टैगोर हॉल युवाओं से खचाखच भरा था। कार्यक्रम के दौरान दर्शक तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकार एकसाथ मंच पर आये तो ऐसा लगा जैसे पूरे देश की संस्कृति को एक सूत्र में पिरो दिया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला के एसोसिएट डायरेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि उनका यह आयोजन हर साल होता है। देश के विद्यार्थियों को कश्मीर से कन्याकुमारी तक की संस्कृति का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए हम हर साल यात्रा करते हैं और जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। साझा संस्कृति ही पूरे देश को एक सूत्र में पिरोती है। कार्यक्रम के दौरान इफ्रा अयूब, शौकत अहमद डार जैसे बड़े कश्मीरी कलाकार भी मौजूद थे।


पंजाबी गानों पर झूमे कश्मीरी छात्र
मंच पर जब पंजाब के गायक मोहम्मद इरशाद ने पंजाबी गायकी के सुर छेड़े तो हॉल में मौजूद युवा डांस करने लगे। क्या छात्र, क्या छात्राएं सभी उनके गानों पर झूम रहे थे। ऑडिटोरियम का हॉल ही नहीं उसकी बालकनी पर भी छात्राएं डांस कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed