फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: क्रिकेट मैच देखते समय युवक की हृदयाघात से मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को क्रिकेट मैच देखते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से पुलवामा के 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार पुलवामा के रेशीपोरा इलाके का रहने वाला ताबिश शौकत मकदूमी क्रिकेट प्रेमी था। वह सोमवार को शोपियां के वाथू इलाके में एक स्थानीय क्रिकेट मैच देखने गया था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मैच देखते-देखते ही ताबिश की तबीयत खराब हो गई। वह बैठे-बैठे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत शोपियां के स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि ताबिश को दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन

ताबिश की अचानक मौत की खबर से उसके पैतृक गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर छा गई है। स्थानीय निवासियों और रिश्तेदारों ने उसकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। परिजन का कहना है कि इससे पहले उसे हृदय संबंधी कोई परेशानी नहीं हुई थी। यह पहला अटैक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed