{"_id":"68f135b25fd71c8a8200ef6f","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-202-1-udh1007-128638-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मारौठी के कोई नाला में स्वास्थ्य सेंटर नहीं, गांववासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मारौठी के कोई नाला में स्वास्थ्य सेंटर नहीं, गांववासी परेशान
विज्ञापन
उधमपुर। मारौठी पंचायत में पड़ते कोई नाला में स्वास्थ्य केंद्र न होने के चलते गांववासी काफी परेशान हैं। हालांकि स्थानीय लोग पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र में सब सेंटर व डिस्पेंसरी बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं बनाया गया है। इसके चलते लोगों को इलाज के लिए सराड सब सेंटर या फिर लाटी पीएचसी जाना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कोई भी स्वास्थ्य केंद्र न होने के चलते गांववासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि व पिछले कई सालों से क्षेत्र में होेने वाली प्रशासनिक बैठकों के अलावा बैक टू विलेज बैठक में भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र न होने के कारण लोगों को इलाज के लिए 12 किलोमीटर दूर सराड सब सेंटर या फिर पीएचसी लाटी जाकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आबादी भी 2 हजार के करीब होने के बावजूद विभाग व प्रशासन की ओर से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कोई केंद्र नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
कोट
सरकार व विभाग के आला अधिकारियों से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलने को लेकर बात की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सके।
-बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक चिनैनी