फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बसंतगढ़ से लोथरा तक यात्री वाहन न चलने से लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
धमपुर। बसंतगढ़ से लोथरा तक यात्री वाहन न चलने से गांववासी काफी परेशान हैं। हालांकि कई बार प्रशासन व संबंधित विभाग से क्षेत्र में सरकारी बस लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद आज तक बस नही लग पाई है। हालांकि बसंतगढ़ से लोथरा की दूरी 7 किलोमीटर है। क्षेत्र में यात्री वाहन न चलने से लोगों को रोजाना 7 किलोमीटर पैदल सफर तय कर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच रशीद अहमद का कहना है कि क्षेत्र की आबादी की बात करे तो तकरीबन 4 हजार के करीब है। उसके बावजूद क्षेत्र में बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों के अलावा यात्री वाहन की सुविधा शुरू करने को लेकर वह लोग कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के साथ ही एआरटीओ उधमपुर से भी मिल चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यात्री वाहनों की सुविधा न होने के कारण लोगों को रोजाना कई किलोमीटर पैदल चल कर आना जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं कई बार क्षेत्र में होने वाले बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एक बार फिर से प्रशासन से जल्द से जल्द क्षेत्र में यात्री वाहनों की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ ही सरकारी बस लगाने की मांग की है। ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed