फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नाशरी से बनिहाल तक निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन। उपायुक्त रामबन मोहम्मद एलियास खान ने वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 परियोजना के तहत नाशरी से रामबन और रामबन से बनिहाल तक चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस बैठक में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शुभम यादव, सहायक आयुक्त राजस्व रामबन शौकत हयात मट्टू सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने परियोजना के विभिन्न हिस्सों जैसे वायाडक्ट्स, सुरंगों, कट-एंड-कवर सुरंगों और अप्रोच सड़कों की स्थान-वार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे कार्य की गति तेज करें और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें।
विज्ञापन

हाल ही में हुई भारी वर्षा, बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए उपायुक्त ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे नाशरी से बनिहाल तक सभी प्रभावित स्थलों पर तुरंत बहाली और उन्नयन कार्य करें ताकि आगे किसी भी तरह की रुकावट से बचा जा सके और जन सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed