{"_id":"68f1368cd725a5995204a9d1","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-202-1-udh1005-128636-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु तस्करी में संलिप्त सात वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु तस्करी में संलिप्त सात वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र निलंबित
विज्ञापन
रामबन। पशु तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एआरटीओ रामबन ने सात वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) निलंबित कर दिए हैं। ये वाहन बार-बार गोवंश तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रामबन की सिफारिशों के बाद की गई। इन वाहनों और चालकों के खिलाफ कई बार प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
निलंबित किए गए वाहनों में बोलेरो, डंपर, ट्रक शामिल हैं। इन वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र चार माह की अवधि के लिए निलंबित किए गए हैं। साथ ही, पुलिस विभाग को इन वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा, एआरटीओ कार्यालय ने कई अन्य वाहनों के मालिकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं, जो कथित तौर पर पशु तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं। इन नोटिसों के जवाब के आधार पर उनके आरसी और परमिट को निलंबित या रद्द किया जा सकता है।