{"_id":"68f13958195fd0f2830f3001","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-202-1-sjam1011-128628-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उधमपुर के 4 स्पा सेंटरों के लाइसेंस निलंबित, अब रद्द करने की भी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उधमपुर के 4 स्पा सेंटरों के लाइसेंस निलंबित, अब रद्द करने की भी तैयारी
विज्ञापन
उधमपुर। अवैध और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए शहर के चार स्पा सेंटरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। अब कुछ स्पा और सैलून प्रतिष्ठानों के पंजीकरण रद्द करने के उधमपुर पुलिस के अनुरोध पर सहायक श्रम आयुक्त, उधमपुर कार्यालय ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस स्टेशन उधमपुर की रिपोर्ट और उसके बाद के सत्यापन के आधार पर चार प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 16 अक्तूबर 2025 के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें मेसर्स गोल्डन होटल एंड स्पा एनएच-44 गोल मेला, मेसर्स द ब्लू लोटस स्पा एंड सैलून धार रोड, मेसर्स प्लैनेट सैलून डीपीएस चौक और मेसर्स क्वीन स्पा गोल मेला शामिल हैं। गोल मेला और धार रोड स्थित केंद्रों के पंजीकरण निलंबन के साथ संपत्ति जब्त करने के भी निर्देश हैं, जबकि अन्य दो केंद्रों का पंजीकरण निलंबित करते हुए संचालन बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। सहायक श्रम आयुक्त ने पंजीकरण निलंबित करने की पुष्टि की और स्थायी रूप से रद्द करने के लिए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उधमपुर पुलिस सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और गैरकानूनी एवं अनैतिक गतिविधियों में लिप्त प्रतिष्ठानों के प्रति शून्य सहनशीलता सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों उधमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्लू लोटस स्पा केंद्र में रात के समय छापेमारी के दौरान 7 के करीब स्थानीय महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया था। इन पर अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कार्रवाई की गई। इसके बाद से हरकत में आई पुलिस ने मामले को आगे भी जारी रखते हुए अनैतिक गतिविधियों में लगाम कसने के उद्देश्य से बढ़ा कदम उठाकर शहर के कचरे को साफ करने का प्रयास किया है।