{"_id":"67b2493ccf733d7651033d0b","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-546918-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ विधेयक से धार्मिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खतरा : मीरवाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ विधेयक से धार्मिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खतरा : मीरवाइज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि वक्फ-ए-जदीद विधेयक मुस्लिम समुदाय की चिंताओं को पूरी तरह से नजरअंदाज करता है। इससे धार्मिक संस्थाओं और उनकी स्वायत्तता को खतरा है।
मीरगुंड बडगाम में अंतरधार्मिक वार्ता में भाग लेने के बाद मीरवाइज ने कहा कि संसद में वक्फ विधेयक पेश करने से पहले हितधारकों के साथ कोई उचित परामर्श नहीं किया गया और इसे बिना चर्चा के लागू किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि इससे मस्जिदें, दरगाहें, इमाम बाड़ा और वक्फ से जुड़ी अन्य संपत्तियां सरकारी नियंत्रण में आ जाएंगी, जिसका उन्होंने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा सत्र के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मीरवाइज ने पर्यटन और राजस्व सृजन के लिए जम्मू-कश्मीर में शराब की अनुमति देने के सुझाव वाले बयानों की निंदा की। कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से एक पर्यटन स्थल रहा है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शराब की बिक्री की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्व सृजन के लिए शराब की अनुमति देने का नेशनल कॉन्फ्रेंस का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।