{"_id":"6767234a77794c359e0345e9","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-507060-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर में चल रही परियोजनाओं पर इल्तिजा ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर में चल रही परियोजनाओं पर इल्तिजा ने जताई चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख नेता इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में चल रही परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। पहलगाम के लिवर क्षेत्र में दौरे के दौरान उन्होंने वर्तमान में चल रही रेलवे परियोजनाओं के बारे में चिंता जताई। दावा किया कि इन परियोजनाओं ने क्षेत्र में कृषि और बागवानी भूमि को काफी प्रभावित किया है।
इल्तिजा ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार को ऐसी परियोजनाओं को लागू करते समय कश्मीर की नाजुक पर्यावरणीय स्थितियों पर विचार करना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) पर क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
उन्होंने उमर अब्दुल्ला सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपनी प्रतिबद्धताओं और जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रही। इस लापरवाही को व्यावसायिक नियमों के पालन के लिए जिम्मेदार ठहराया। इल्तिजा ने कहा कि उन इलाकों को काफी नुकसान होगा जहां से ट्रेन निकलेगी