{"_id":"673e4cac9d7022a9320ca074","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-486585-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृत्व व शिशु देखभाल अस्पताल के लिए उठाएं जरूरी कदम : सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृत्व व शिशु देखभाल अस्पताल के लिए उठाएं जरूरी कदम : सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. सैयद आबिद राशिद शाह ने बुधवार को जीएमसी अनंतनाग के लिए मातृत्व एवं शिशु देखभाल एसोसिएटेड अस्पताल (एमसीसीएच) के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। बैठक में उन्होंने जोर दिया कि यह पहल अनंतनाग जिले और इसके आसपास के क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है। इससे जीएमसी अनंतनाग के मौजूदा एसोसिएट अस्पताल में भीड़ कम होगी और क्षेत्र के लोगों की क्षेत्र में तृतीयक स्तर की व्यापक शिशु एवं मातृ देखभाल सेवाओं के प्रावधान की लंबे समय से लंबित मांग पूरी होगी।
इसके अलावा मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) दक्षिण कश्मीर को जंगलात मंडी, अनंतनाग में 200 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु देखभाल अस्पताल के लिए अगले 4-5 दिनों के भीतर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला विकास आयुक्त अनंतनाग, प्रिंसिपल सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग, निदेशक समन्वयक नए मेडिकल कॉलेज, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं कश्मीर और अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी दक्षिण कश्मीर ने भाग लिया।