{"_id":"66d3a16567dd6f1e1905f704","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1008-431680-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं : सीईओ
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) पांडुरंग के पोल ने शनिवार को कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं और चुनावी टीमें मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं और अन्य लोगों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।
कुलगाम जिले के किलम स्थित अल्ताफ मेमोरियल कॉलेज में आयोजित समारोह के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव सभी के लिए है, चाहे वह जनजातीय हो या शहरी, युवा हो या महिला, बुजुर्ग हो या पहली बार मतदान करने वाले। यह लोकतंत्र का त्योहार है।
पोल ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने और नामांकन वापस लेने की तिथि समाप्त होने के बाद अब प्रचार अभियान में तेजी आएगी। प्रशासन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेगा।