फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: प्रदेश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का समर्थन करेगी सरकार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा है कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में खेल पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का पूरा समर्थन करेगी। वह रविवार को यहां इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करने के दौरान बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर तेजी से खेलों का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कश्मीर में राष्ट्रीय टीम के शिविरों की मेजबानी करने के लिए जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की प्रशंसा की।
विज्ञापन

डॉ. मंडाविया ने सिंथेटिक टर्फ सेंटर का भी दौरा किया। जहां उन्होंने अंडर-17 भारतीय राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल फुटबॉल स्कूल एवं अकादमी के प्रशिक्षुओं, डाउनटाउन हीरोज फुटबॉल क्लब के लड़कों एवं लड़कियों की टीमों के अलावा अन्य स्कूली बच्चों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा ब्लू क्यूब्स पहल की शुरुआत की सराहना की, जिसे जेकेएससी को प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देना है। उन्होंने एक साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाई, जिसमें खेलो इंडिया सेंटर साइकिलिंग, बडगाम के एथलीटों ने भाग लिया। इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय कश्मीरी और डोगरी लोक नृत्यों के अलावा जिमनास्टिक और पेनकैक सिलाट एथलीटों के प्रभावशाली प्रदर्शनों की सराहना की। डॉ. मनसुख मंडाविया ने माई यूथ माई प्राइड ग्रीष्मकालीन गतिविधि कैलेंडर 2024 का भी उद्घाटन किया और विभिन्न खेलो इंडिया केंद्रों के बीच खेल किट वितरित किए।

इस अवसर पर युवा सेवा एवं खेल सचिव सरमद हफीज, वाईएसएस के निदेशक एससी छिब्बर और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed