{"_id":"6731256e017bd52cc000ce24","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1004-479153-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर के ऊंचे इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर के ऊंचे इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में रविवार को जम्मू, श्रीनगर समेत अधिकांश जगहों पर धुंध छाई रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 15 से 16 नवंबर तक फिर से कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
कश्मीर मौसम के स्वतंत्र पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने कहा कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात से जम्मू और कश्मीर को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। 12 नवंबर की सुबह तक इसके जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पश्चिमी तूफान का प्रभाव मुख्य रूप से उत्तरी कश्मीर, पीर पंजाल रेंज और बांदीपोरा तथा गांदरबल जिलों के ऊंचे इलाकों में देखा जाएगा। आरिफ ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ 14 से 16 नवंबर के बीच प्रभाव डालेगा और उस दौरान भी कश्मीर घाटी के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
श्रीनगर की प्रतिष्ठित डल झील और घाटी के अन्य हिस्से ठंड के मौसम के बीच धुंध और हल्के कोहरे से घिरे हुए हैं। इससे ठंड बढ़ने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।