{"_id":"5ffb48918ebc3e2f8110830a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-highway-closed-after-bridge-damaged-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः रामबन के केला मोड़ इलाके में पुल के क्षतिग्रस्त होने पर श्रीनगर हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः रामबन के केला मोड़ इलाके में पुल के क्षतिग्रस्त होने पर श्रीनगर हाईवे बंद
Mon, 11 Jan 2021 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/रामबन
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन के केला मोड़ इलाके में पुल के क्षतिग्रस्त होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने पुल के क्षतिग्रस्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर प्रयास करना शुरू कर दिया है। उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी है। रोके जाने के बाद उधमपुर में भी वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन
रविवार को वाहनों की आवाजाही घाटी से जम्मू की तरफ रखी गई थी। उधमपुर से केवल छोटे वाहनों को ही घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई। ट्रकों को पुलिस ने सुबह से ही जखैनी इलाके में रोकना शुरू कर दिया और दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में उधमपुर के जखैनी, बट्टलबालियां, रठियान, गरनई, मांड, टिकरी व अन्य कई इलाकों में रोक दिया। चालक सुबह से शाम तक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। इसी दौरान सुबह से शाम तक घाटी से हजारों की संख्या में वाहन जम्मू की तरफ रवाना हुए।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे जब वाहन चल रहे थे तो अचानक रामबन के केला मोड़ इलाके में पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मजबूरन वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। इसके बाद राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधमपुर से छोटे वाहनों के भी घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पुल पर छोटे वाहनों के निकलने के लिए तो स्थान है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने छोटे वाहनों के निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी के साथ संपर्क कर वाहनों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर उधमपुर में रोके गए ट्रकों के चालकों की परेशानी दुगनी हो गई है। चालकों का कहना है कि अब उनको कब आगे जाने की अनुमति मिलेगी पता नहीं है।