फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: प्रदर्शन के बाद नगर पालिका ने उठाए कचरे के ढेर, जेसीबी से नालियों की भी सफाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। शुक्रवार को स्थानीय नागरिकों की तरफ से नगर पालिका कार्यालय के अंदर जोरदार प्रदर्शन और हल्ला‑बोल के बाद नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे कस्बे में व्यापक सफाई अभियान चलाया। नगर निगम टीमों ने मुख्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा हुए कचरे के ढेर उठाकर साफ सफाई सुनिश्चित की। जाम हुई नालियों और संकीर्ण गलियों की सफाई के लिए जेसीबी मशीनों का भी सहारा लिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका ने बताया कि अभियान सारा दिन चलता रहा और प्राथमिकता के आधार पर सार्वजनिक स्थानों पर लगे कूड़े को सबसे पहले हटाया गया। स्थानीय निवासी चरण दास ने कहा कि नगर पालिका को घरों से कचरा नियमित रूप से उठाने के साथ कस्बे की सार्वजनिक जगहों की सफाई रोस्टर के अनुसार करनी चाहिए। उनका कहना था कि जब लोक प्रशासन कर्तव्यों में कोताही करता है तो स्थानीय लोग तंग आकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed