फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: पुरमंडल वार्ड 3 में बिजली व्यवस्था को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

Wed, 24 Jun 2026 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 24 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
पुरमंडल वार्ड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, किया विरोध प्रदर्शनउप-शी
पुराने पोल और जर्जर तार बदलने की मांग, महिलाएं बोलीं- पहले बुनियादी सुविधाएं दें फिर लगाएं स्मार्ट मीटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल पंचायत के वार्ड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और जल्द समाधान की मांग उठाई।
स्थानीय निवासी जगदीश शर्मा, विजय रसगोट्रा, मनु शर्मा, अमन शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश कुमार और हंस राज ने बताया कि उनके वार्ड में दशकों पुराने बिजली के पोल और तार लगे हैं जिनकी हालत जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर तार नीचे लटके हुए हैं और पोल क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली जाने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं सुमन देवी, राम देवी, नीना देवी, कमलेश देवी, नेहा शर्मा और रीनू कुमारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में नई बिजली सुधार योजना के तहत पुराने पोल और तारों को बदलकर नई केबल बिछाई जा रही हैं लेकिन उनके वार्ड को इस योजना से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत पुराने और खतरनाक बिजली ढांचे को बदलना है।
महिलाओं ने विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि एक ओर वार्ड में बिजली की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि जब तक क्षेत्र में नए बिजली पोल, केबल और अन्य आवश्यक सुधार कार्य नहीं किए जाते तब तक स्मार्ट मीटर लगाने का कोई औचित्य नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो वे क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि विभाग को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की सुरक्षा और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, डीसी आयुषी सूदन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग की है। वार्ड नंबर-3 में जर्जर बिजली पोल और तारों को तुरंत बदला जाए। क्षेत्र में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed