फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मढ़ाना–सांदी धून मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान :

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुरमंडल। क्षेत्र में मढ़ाना से सांदी धून होते हुए कन्ना चारगल तक जाने वाले सड़क मार्ग की हालत अत्यंत खस्ता बनी हुई है। वर्षों से लोग इस मार्ग के निर्माण और सुधार की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस मार्ग की बदहाली के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क मार्ग करीब 70 वर्ष पुराना है। इसके माध्यम से लगभग एक दर्जन गांव आपस में जुड़े हुए हैं। यही मार्ग प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुरईंसर मानसर को पुरमंडल उत्तरवहनी से जोड़ता है। इससे होकर बड़ी संख्या में पर्यटक भी गुजरते हैं। बावजूद इसके सड़क की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन



ग्रामीण मुनीश कुमार, दीपक कुमार, जोगिंदर शर्मा, हेमराज, ध्यान सिंह, हुसैन मोहम्मद ने बताया कि मार्ग पर कई नालों के ऊपर बने स्लैब पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कुछ स्थानों पर भूस्खलन और कटाव के कारण सड़क टूट-फूट गई है। इससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है और बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सड़क मार्ग स्थानीय लोगों के रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ व्यापार, खेतीबाड़ी और बच्चों की शिक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।


ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग दो विधानसभा क्षेत्रों नगरोटा और विजयपुर विधानसभा के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद आज तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों ने क्षेत्र के दोनों भाजपा विधायकों चंद्रप्रकाश गंगा और देव्यानी राणा से भी मांग की है कि वे इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दें और सड़क मार्ग के शीघ्र निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
इसके साथ ही लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी अपील की है कि वे इस लंबे समय से लंबित जनहित के मुद्दे को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण करवाएं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को भी मजबूती मिलेगी।

ग्रामीणों ने दुख जताते हुए कहा कि विकास के इस दौर में भी इतने महत्वपूर्ण मार्ग का पक्का न होना बेहद चिंताजनक है। अब समय आ गया है कि सरकार इस जनहित की मांग को गंभीरता से सुने और ठोस कदम उठाकर लोगों को राहत प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed