फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पाट्टी बनेगा मॉडल गांव, 5 करोड़ से होंगे विकास कार्य : गंगा

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुरमंडल। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव पाट्टी को मॉडल गांव के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने गांव के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी की घोषणा की है। इस योजना के तहत गांव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने बताया कि विकसित गांव की परिकल्पना को साकार करने के लिए सबसे पहले गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां आकर्षक ढंग से विकास कार्य किए जाएंगे और वरिष्ठ नागरिकों के लिए हट शैली के विश्राम स्थल बनाए जाएंगे ताकि वे आरामदायक वातावरण में समय बिता सकें।
विज्ञापन

इसके साथ ही बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस प्ले ग्राउंड विकसित किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर खेल और मनोरंजन सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि गांव की सड़क कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जाएगा और सभी गलियों व नालियों का निर्माण तथा सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए गांव में वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाए जाएंगे। वहीं, गांव को रोशन और आधुनिक बनाने के लिए सोलर लाइट्स भी स्थापित की जाएंगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
विधायक ने कहा कि यह परियोजना गांव पाट्टी को मॉडल विकसित गांव के रूप में नई पहचान देगी, जहां आधारभूत सुविधाओं के साथ आधुनिकता और पर्यावरण संतुलन का समावेश होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विजयपुर विधानसभा में विकास कार्य लगातार प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।
उन्होंने दोहराया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास करना उनका संकल्प है। पांच करोड़ रुपये की यह मंजूरी गांव पाट्टी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। वहीं क्षेत्रवासियों ने विधायक की इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे गांव के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जय राम, मंडल अध्यक्ष विजयपुर धीरज शर्मा, भाजपा पंचायती राज के इंचार्ज एडवोकेट जतिंदर शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, नायब सरपंच कुलदीप राज, शक्तिकेंद्र इंचार्ज सतीश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश कुमार, सुभाष शर्मा, पंच उत्तम शर्मा और सुनीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed