Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुरमंडल व उत्तरवाहिनी में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 16 Feb 2026 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 16 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
खड़ा मढ़ाना में हवन करते हुए स्थायी लोग स्रोत संवाद
शिव विवाह, चार प्रहर पूजा और हवन के आयोजन में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

पुरमंडल। ऐतिहासिक स्थल पुरमंडल और उत्तरवाहिनी में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूरदराज क्षेत्रों से आए भक्तों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पुरमंडल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके अतिरिक्त रामेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, बाइकश्वर मंदिर, नंदकेश्वर मंदिर, बैदकेश्वर मंदिर तथा उत्तरवाहिनी स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इन ऐतिहासिक मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर पुरमंडल में विशेष रूप से शिव विवाह और चार प्रहर पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से आए भक्तों ने भाग लिया। चारों प्रहरों में विधिवत पूजा कर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और रोशनी से आकर्षक रूप दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़ा मढ़ाना गांव में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में गांव के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगदेव सिंह, भीम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की खुशहाली और शांति की कामना की। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों ने भी परीक्षा से पूर्व हवन में भाग लेकर भगवान शिव से सफलता का आशीर्वाद मांगा।महाशिवरात्रि पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। इस प्रकार ऐतिहासिक तीर्थ स्थल पुरमंडल और उत्तरवाहिनी में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed