फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: प्रीपेड बिजली व्यवस्था के विरोध में लगाए नारे

Sat, 06 Jun 2026 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 06 Jun 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू करने के विरोध में शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिश्नाह के तारा चौक में प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उमर अब्दुल्ला सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
गणेश चौधरी ने कहा कि चुनाव से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने जनता को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं किया गया। अब प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू कर आम और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन

पहले लोगों को परिवार के पालन-पोषण की चिंता रहती है अब उन्हें बिजली का रिचार्ज कराने की भी चिंता करनी पड़ेगी। सरकार को जम्मू-कश्मीर की जनता, विशेषकर गरीब वर्ग की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रीपेड बिजली व्यवस्था को वापस नहीं लिया गया तो शिवसेना हिन्दुस्तान आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक जिले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed