{"_id":"69e9384e1d39ff13d401036a","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100427-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह में निर्माणाधीन इमारत पर जेडीए ने चलाई जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह में निर्माणाधीन इमारत पर जेडीए ने चलाई जेसीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। बिश्नाह में बुधवार को चक अवतार रिंग रोड के पास जेडीए ने दो निर्माणधीन इमारतों पर जेसीबी चलाई। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस पर लोगों और जेडीए अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई।
जेडीए की तरफ से यह कार्रवाई सूरज सिंह और प्रेम सिंह निवासी चक अवतारा की निर्माणाधीन इमारतों पर की गई। बवाल बढ़ता देख पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह तथा बिश्नाह थाना प्रभारी दीपक ठाकर ने स्थिति को संभाला। मौके पर मौजूद बिश्नाह तहसीलदार अंकुश त्रिपाठी ने भी लोगों को समझाया।
जेडीए अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त इमारतें बिना अनुमति के बनाई जा रही हैं। इनमें से प्रेम सिंह की इमारत को पहले सीज भी किया जा चुका है और दो बार काम बंद करने का नोटिस भी दिया गया है। उसके बाद भी इमारत बनाने का काम जारी रहा। इसको लेकर जेडीए द्वारा कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
वहीं मौके पर मौजूद पंचायत चक अवतारा के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह ने जेडीए की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने जेडीए अधिकारियों पर स्थानीय लोगों को बेवजह परेशान करने और बिश्नाह क्षेत्र में इमारतों को अनुमति देने के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। पूर्व सरपंच ने कहा कि जेडीए द्वारा क्षेत्र के लोगों को इमारत निर्माण अनुमति से संबंधित दस्तावेजों की कभी कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही शिविर लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कहा कि कई महीनों से लोग जेडीए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं मगर संबंधित विभाग द्वारा लोगों की फाइलों को बेवजह लटकाया जा रहा है। वहीं प्रेम सिंह ने बताया कि उनको संबंधित विभाग द्वारा इमारत तोड़ने का कोई भी नोटिस नहीं दिया गया।