{"_id":"69d6c13941a86fb2350ed134","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100407-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिशनाह में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिशनाह में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश
विज्ञापन
बिश्नाह में बारिश से बिछी गेहूं की फसल।
- फोटो : bishnah news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। क्षेत्र में बुधवार देर शाम ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। इसके कारण क्षेत्र के किसानों को गेहूं की फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है। मंगलवार से क्षेत्र में बारिश हो रही है। इसके चलते गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है।
किसान प्रेमपाल शर्मा ने लगातार हो रही बारिश पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि गेहूं की फसल कुछ दिनों में कटाई के लिए तैयार होने वाली थी मगर बारिश के कारण फसल काली पड़ने का डर सताने लगा है।
किसान राजकुमार ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल तेज बारिश और हवा के कारण खेतों में बिछ गई है। कहा कि बेमौसमी बारिश के कारण फसल बर्बाद होने की कगार पर है। किसान सतपाल ने कहा कि फसल लगाना बहुत महंगा हो चुका है। किसानों को फसल लगाने की जितनी लागत आती है उतनी कमाई नहीं होती। उस पर मौसम की मार किसानों की कमर तोड़ रही है। क्षेत्र के किसानों ने संबंधित विभाग से जायजा लेने और किसानों को उचित मुआवजा देने की अपील की है।