फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बिश्नाह अस्पताल में धरना प्रदर्शन, मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में ढाई दिन के वेतन को बहाल करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ खंड बिश्नाह के अध्यक्ष सुरजीत राजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 72 घंटे के लिए काम छोड़ो हड़ताल शुरू की। उनके साथ ही एनएचएम कर्मचारियों द्वारा भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके कारण जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीज जहां वहां इलाज के लिए भटकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

हड़ताल को लेकर सुरजीत राजन ने बताया कि रविवार को और गजेटेड छुट्टी के दिन भी स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी सेवाएं देते हैं जिसके लिए उनको ढाई दिन का वेतन दिया जाता था मगर नये एसआरओ के तहत ढाई दिन का वेतन बंद कर दिया गया जो स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

सुरजीत राजन ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 72 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया गया है। अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल को और आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि उनको हर महीने सैलरी समय पर मिलनी चाहिएं और कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed