{"_id":"6998c5aa6cd92d13cb00bcf9","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100324-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाइक के आगे अचानक कुत्ता आने से हादसा, पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाइक के आगे अचानक कुत्ता आने से हादसा, पूर्व सैनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। मोटरसाइकिल के आगे अचानक कुत्ता आने से हादसे का शिकार हुए पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हादसा वीरवार को हुआ। 66 वर्षीय पूर्व भारतीय सैनिक गुरबचन सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी लालपुरा कोठे सैनीयें का शुक्रवार को गांव के श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गुरबचन सिंह वीरवार को मोटरसाइकिल लेकर किसी काम के सिलसिले में रत्नाल गांव की तरफ जा रहे थे तभी अचानक आगे एक कुत्ता आ गया। कुत्ते के साथ हुई टक्कर के कारण गुरबचन सिंह की मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीचों बीच गिर पड़े। इस दुखद हादसे में गुरबचन सिंह के चेहरे और माथे पर गंभीर चोटें आईं। गुरबचन सिंह को परिजनों ने गंभीर हालत में मिलिट्री अस्पताल सतवारी में भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
शुक्रवार को बिश्नाह पुलिस ने उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गुरबचन सिंह भारतीय सेना में मानद कैप्टन के पद पर सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को भारतीय सेना ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।