{"_id":"6a6e4f06c0653e1cd50d8431","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103958-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिंग रोड किनारे प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिंग रोड किनारे प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
मीरां साहिब। रिंग रोड के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को प्रशासन की ओर से व्यापक अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
अभियान के दौरान पुलिस के जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कार्रवाई में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके अलावा रिंग रोड परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की निगरानी की।
एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने बताया कि सरकारी भूमि और रिंग रोड परियोजना क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने से बचें और प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।