{"_id":"6a25d7dc967d8776e905af13","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103802-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण और नकदी
Mon, 08 Jun 2026 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा गांव मेहलूवाल में सूने घर में चोरी होने पर बाहर खडे परिवार के लोग जानकारी देते हुए
चोरों ने मुख्य दरवाजे के गेट को भीतर से लगाकर रखा था ताला
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गांव मेहलूवाल में चोरी होने पर गृहिणी शीतल देवी पत्नी लेखराज ने कहा कि पिछले तीन दिनों से अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे के गेट को भीतर से ताला लगाकर रखा था। जब रविवार शाम बच्चों के साथ घर पहुंची तो बेटे ने दीवार पार कर भीतर से गेट को लगाया ताला खोला। लाॅबी से आगे जाकर देखा तो कमरे के ताले टूटे हुए मिले। इसी दौरान सभी कमरों के ताले टूटे होने पर अलमारी व अन्य कमरों में पड़ा सामान बिखरा हुआ था।
चोर घर की दीवार फांदकर भीतर प्रवेश किया होगा। घर में रखे सोने के आभूषण और नकद राशि चोरी कर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषणों और नकदी की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। परिवार के सदस्य वापस घर पहुंचे तो उन्होंने घर के ताले टूटे हुए पाए और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने भी बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।