{"_id":"69cd87943df45426be0df106","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103584-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांव ममका में वाइन शॉप खोले जाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांव ममका में वाइन शॉप खोले जाने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव ममका में वाइन शॉप खोले जाने को लेकर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर प्रस्तावित स्थान पर पहुंचे और अपनी नाराजगी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि वाइन शाप ऐसे स्थान पर खोली जा रही है, जिससे आम लोगों को असुविधा होगी। उनका कहना है कि न तो इस संबंध में गांव के लोगों से कोई सलाह-मशविरा किया गया और न ही ग्राम सभा की अनुमति ली गई। उन्होंने यह भी बताया कि चयनित स्थान पहले से ही भीड़ भाड़ वाला है, जहां सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है, वहां पर कई लोगों के घर होने पर वाइन शॉप खोलने पर ग्रामीणों का दिक्कतों का सामना करना पडे़गा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि वाइन शॉप को किसी उपयुक्त स्थान गांव के बाहर स्थापित किया जाए, ताकि गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया और उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सहमति और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।