फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नहरों, खालों की सफाई ठीक से नहीं हो रही, खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
रणवीर नहर के किनारे पिछले वर्ष निकाली सिल्ट - फोटो : rs pura news
आरएस पुरा। क्षेत्र के किसानों ने इन दिनों नहरी पानी की आपूर्ति के लिए की जा रही नहरों की सफाई पर नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि नहरों और खालों की सफाई का कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा। इसके कारण कई जगहों पर घास-फूस और मिट्टी जम गई है। इससे पानी का बहाव प्रभावित होने पर खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन

किसान धर्मपाल चौधरी ने बताया कि हर साल फसलों की बुवाई के समय नहरों की सफाई करवाई जाती है ताकि पानी आसानी से खेतों तक पहुंच सके, लेकिन इस बार सफाई कार्य अधूरा और लापरवाही से किया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में सिंचाई को लेकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार का कहना है कि पिछले वर्ष क्षेत्र में रणवीर नहर की सफाई करवाने के बाद आज भी गाद किनारों पर पड़ी हुई है। इस समय भी नहर में पानी खडा होने पर जेसीबी लगा गाद निकाली जा रही है लेकिन जिस तरह नहरों की सफाई होनी चाहिए वैसी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सीमा के अंतिम छोर तक नहरी पानी की कई वर्षों से आपूर्ति नही हो रही। इस पर विभाग को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बाबा राम का कहना है कि संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि नहरों व माइनर नहरों की पूरी तरह और सही तरीके से सफाई करवाई जाए, ताकि नहरी पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई कार्य सही ढंग से नहीं कराया गया तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

सिंचाई विभाग के संबंधित एईई विनोद मेहरा ने कहा कि इन दिनों नहरों की सफाई का कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने पर टेंडर के मुताबिक जांच कर ठेकेदारों को एनओसी देने पर ही भुगतान किया जाएगा। जिस स्थान पर सफाई में कमी है उसके बारे में संबंधित किसान लिखित में दे ताकि समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed