फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गीता भवन में करवाया हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ

Sat, 14 Feb 2026 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 14 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
आरएस पुरा माघ माी संमपन होने पर प्रबचन देते संतस्रोत संवाद - फोटो : udhampur news
कोटली गला वाना स्थित रमेश्वरधाम में देर शाम तक लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
विज्ञापन

आरएस पुरा। गीता भवन आरएस पुरा में 14 जनवरी से शुरू हुआ 50वां हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का शुक्रवार को रमेश्वर धाम में विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। गीता भवन आरएस पुरा के महामंडलेश्वर 1008 स्वामी प्रकाशानंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित भंडारे को लेकर सुबह से ही काफी संख्या में श्रद्धालुओं का गांव कोटली गला वाना स्थित रमेश्वरधाम में पहुंचना शुरू हो गया था और देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

आरएस पुरा सहित अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु इस धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस मौके पर स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज जी ने बताया कि माघ महीने को लेकर गीता भवन में 14 जनवरी से दिन-रात हरिनाम महाकीर्तन महायज्ञ का चल रहा था। इसमें रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे। उन्हें बताया कि विशाल धार्मिक कार्यक्रम का भंडारे के साथ समापन किया गया है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष गीता भवन आरएस पुरा में माघ महीने में इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed