{"_id":"697fae970d022488900ff056","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103385-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मीरांं साहिब में किसानों को तय कीमत पर खाद उपलब्ध करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मीरांं साहिब में किसानों को तय कीमत पर खाद उपलब्ध करवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। दुकानदारों की तरफ से खाद की अधिक कीमत वसूलने पर किसानों ने रोष जताया। उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष को जानकारी दी। इस पर विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तय कीमत पर किसानों को खाद का वितरण किया गया। पिछले कई दिनों से किसानों को खाद नहीं मिलने पर आ रही दिक्कत को देखते हुए एक स्टोर पर किसानों की भीड़ लगने पर किसानों से खाद की तय की गई कीमत से अधिक राशि लेने पर किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान व पूर्व सरपंच रमेश लाल को जानकारी दी। इस पर उन्होंने भाजपा के किसान मोर्चा के राज्य प्रधान राकेश पंत को जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभाग के निदेशक को अवगत करवाया। निदेशक के निर्देश पर विभाग की टीम खाद स्टोर पर पहुंची और सरकार द्वारा तय की गई कीमत पर किसानों को खाद का वितरण करने के साथ खाद स्टोर का लाइसेंस रद्द किए जाने के लिए मौजूद विभाग के अधिकारियों ने कहा।
भाजपा किसान मोर्चा के राज्य प्रधान राकेश पंत ने कहा कि किसानों को केंद्र की सरकार की ओर से सब्सिडी दिए जाने के लिए जरूरत के मुताबिक खाद का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद स्टोरों की ओर से किसानों से तय की गई अधिक कीमत ली गई तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
किसान मोर्चा के जिला प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि खाद के साथ किसानों को नैनो खाद की बोतल तभी दी जाए अगर किसान मांगे नहीं तो जबरदस्ती न दी जाए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
किसान चमन लाल, जगदीश राज व कृष्ण लाल ने कहा कि एक तो समय पर किसानों को खाद नही मिलती और स्टोर में खाद आने पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। किसान गिरधारी लाल ने कहा कि खेतों में लगाई गेहूं की फसल के लिए इस समय खाद की जरूरत होने पर खाद मुहैया करवाई जाए।