फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक हो रहे परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
आरएस पुरा। बारिश के दौरान मीरां साहिब से आरएस पुरा तक गड्ढों में पानी भरा होने के चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मीरां साहिब से कुल्लियां तक सड़क किनारे नालों का निर्माण न होने पर दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच हरबंस लाल का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क का निर्माण करवाना चाहिए। पूर्व सरपंच रविन्द्र सिंह का कहना है कि मीरां साहिब से आरएस पुरा तक अहम मार्ग होने पर इसका दोहरीकरण करने पर भी सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण नहीं किया गया। बरसात के दिनों में कई स्थानों पर सड़क तालाब का रूप ले लेती है। इससे आवाजाही के लिए वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार का कहना है कि इसी मार्ग से बाहरी राज्य के लोग सुचेतगढ़ बॉर्डर देखने के लिए आते हैं। सड़क पर पानी भरा होने से उन्हें भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने मांग की कि सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कुल्लियां से आरएस पुरा तक नाले के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ की राशि प्रस्तावित है। बरसात के बाद नाले का निर्माण कराया जाएगा।
-गुरमीत फोसा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग, आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed