{"_id":"683b609cd97c088af80c0b15","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-102454-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील शर्मा ही जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्म एसोसिएशन के प्रधान हैं : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील शर्मा ही जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्म एसोसिएशन के प्रधान हैं : चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जम्मू व कश्मीर डेयरी फार्म एसोसिएशन के संस्थापक व चेयरमैन अजीत चौधरी ने कहा कि सुनील शर्मा ही एसोसिएशन के प्रधान है और उनके नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधान की ओर से त्यागपत्र के बाद सुनील शर्मा को नया प्रधान सर्वसम्मति के साथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को ऐसे लोगों से सचेत रहना चाहिए जो गुमराह करने में लगे हैं।
इस दौरान पूर्व आयकर आयुक्त एसके शर्मा, निदेशक मंडल डॉ. अश्विनी जोजरा, नरेश बिट्टू, उपाध्यक्ष चौ. दर्शन कुमार, चौ. सुखदेव राज, कैप्टन दलेर सिंह, चौधरी सतपाल, कैप्टन कश्मीर सिंह, महासचिव दविंदर सिंह कट्टल, प्रांतीय अध्यक्ष दलीप सिंह चिब सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जम्मू व कश्मीर डेयरी फार्म एसोसिएशन किसानों की दिक्कतों का समाधान कर रही है। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलाबारी से हुए नुकसान के लिए एसोसिएशन ने प्रभावित किसानों को राहत राशि देने की मांग की है। साथ ही गांवों में पशुओं के लिए बंकरों का निर्माण करवाने की मांग की गई।