{"_id":"698f9154fa8bfa8a84015f44","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101473-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विभाग ने गांव नजवाल में बिजली लाइन काटी, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विभाग ने गांव नजवाल में बिजली लाइन काटी, लोगों ने किया प्रदर्शन
Sat, 14 Feb 2026 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
नजवाल में बिजली विभाग के खिलाफ नारेवाजी करते ग्रामीण. स्रोत ग्रामीण
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कार्यों के साथ-साथ पानी की सप्लाई और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित
परगवाल। सरहदी पर बसे गांव नजवाल के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने बिना किसी सूचना या नोटिस के उनके पूरे गांव की बिजली लाइन काट दी जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। लगातार बिजली बंद रहने के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ पानी की सप्लाई और अन्य जरूरी काम भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग ने गांव के अलावा पंपसेटों को जाने वाले कई गांवों की बिजली लाइन भी काट दी है जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
गुलाब सिंह का कहना था कि जिन ग्रामीणों के पास वैध बिजली कनेक्शन हैं और जो नियमित रूप से समय पर अपने बिजली के बिल का भुगतान करते हैं उन्हें बिना किसी गलती के परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग से मांग की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक बिजली बहाल नहीं की गई तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। हालांकि शाम करीब 5 बजे बिजली बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
बिजली विभाग का तर्क था कि उपभोक्ता बिजली का किराया नियमित रूप से नहीं दे रहे हैं जिस कारण लाइन काटी गई थी।