{"_id":"698f916b6bb505babf086a70","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101471-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यूरिया खाद नहीं मिलने से किसान परेशान
Sat, 14 Feb 2026 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। कृषि प्रधान क्षेत्र परगवाल में मौजूदा समय किसान यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे हैं। इसको लेकर किसान परेशान हैं। किसानों का कहना था कि मौजूदा समय फसल को यूरिया खाद की सख्त जरूरत है। मगर दुकानों पर खाद नहीं मिलने के कारण फसल प्रभावित हो रही है। इससे पैदावार गिरने की आशंका बन गई है।
किसान विश्वामित्र, उत्तम सिंह और छैलो राम का कहना था कि हर बार फसली सीजन पर किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ता है। कभी यूरिया कभी डीएपी, इसलिए कृषि विभाग को इस कमी को दूर करने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए। किसानों का कहना था कि एक तरफ तो सरकार बड़ी-बड़ी बातें कर किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है और वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं करवा रही है। ऐसे में अगर गेहूं की फसल को समय पर खाद नहीं मिली तो उत्पादन पर काफी असर पड़ेगा।