फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सीएचसी ज्यौड़ियां में सुविधाओं की कमी, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुलख राज शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्यौड़ियां में सुविधाओं की कमी के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ म्युनिसिपल कमेटी ज्यौंड़ियां के पूर्व चेयरमैन मदन लाल, पूर्व पार्षद रविंद्र बाली, किरण बाला, गगन राज तथा पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी छंब-ज्यौड़ियां के प्रधान अमृत भूषण बाबा भारती भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सीएचसी ज्यौड़ियां में मरीजों को किसी भी तरह से कोई भी सुविधा नहीं मिल रही हैं।
डाॅक्टरों की कमी है। कहने का मतलब है कि सिर्फ नाम की सीएचसी ज्यौड़ियां रह गई है। इमारत को तीन साल पहले लोक निर्माण विभाग की तरफ से असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। नई इमारत बन कर तैयार है लेकिन शिफ्ट नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलख राज शर्मा ने बताया कि सीएचसी ज्यौड़ियां पर क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों के लोग निर्भर हैं, लेकिन अब यहां पर सुविधाएं नहीं मिलने पर लोगों को छोटी से छोटी बिमारी का भी इलाज करवाने के लिये अखनूर या फिर जम्मू जाना पड़ रहा है। वहीं इस मौके पर अमृत भूषण बाबा भारती ने कहा कि क्षेत्र में राजनीतिक दलों के ठेकेदारों की तरफ से क्षेत्र में आयोजित अपने कार्यक्रमों में विकास कार्य करवाने के बड़े बड़े दावे किये जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र की जनता कई तरह की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed