{"_id":"6a6a56d0e97af7d5060cb941","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113859-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरनिया में शिवसेना हिंदुस्तान का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरनिया में शिवसेना हिंदुस्तान का प्रदर्शन
विज्ञापन
अरनिया। सीमावर्ती क्षेत्र अरनिया की मूलभूत सुविधाओं की सुधार की मांग को लेकर शिवसेना हिंदुस्तान के युवा नेताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी ने कहा कि अरनिया अस्पताल को तत्काल उप जिला अस्पताल का दर्जा दिया जाए तथा क्षेत्र में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य व शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।
गणेश चौधरी ने कहा कि अरनिया और आसपास के गांवों के लोग लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों व आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से वंचित हैं। फिलहाल मरीजों को गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए जम्मू जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की मुश्किलें रहती हैं। उन्होंने बताया कि यदि अस्पताल को उप जिला अस्पताल का दर्जा मिल जाता है तो हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और आपात स्थितियों में मृत्यु दर कम की जा सकेगी।
शिवसेना नेताओं ने यह भी कहा कि उच्च शिक्षा के लिए यहां के छात्र‑छात्राओं को दूर के शिक्षण संस्थानों में जाना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बोझ बनता है। इसलिए अरनिया में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना प्राथमिकता से की जाए ताकि युवाओं को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा का विकल्प मिल सके।
विज्ञापन
गणेश ने आरोप लगाया कि इन मांगों को कई बार सरकार के समक्ष रखा गया, बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्याओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो शिवसेना हिंदुस्तान स्थानीय जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
प्रदर्शन में युवा प्रदेश चेयरमैन राजकुमार बाबा, अरनिया ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, अरनिया उपाध्यक्ष भारत भूषण, अरनिया चेयरमैन हरविंदर सिंह फौजी, महासचिव कमल कुमार, सलाहकार विजय सिंह, बिश्नाह ब्लॉक चेयरमैन देशराज फौजी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।