{"_id":"6a6a57733bd09deaeb021346","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113850-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस कर्मियों ने साइबर खतरों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस कर्मियों ने साइबर खतरों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके सीखे
विज्ञापन
सांबा। साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने और पुलिसकर्मियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सांबा पुलिस ने जिला पुलिस कार्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में डीपीओ सांबा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सांबा पुलिस की सभी अधीनस्थ इकाइयों के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के तकनीकी सत्र का संचालन जिला तकनीकी टीम सांबा के विशेषज्ञ तथा डीपीओ सांबा के आईटी सेक्शन प्रभारी ने किया। उन्होंने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से वर्तमान साइबर खतरों, ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार और आधिकारिक सूचनाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक साइबर हाइजीन अपनाने के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि साइबर सुरक्षा केवल आईटी विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा के लिए निर्धारित साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी मुख्यालय सांबा सुमित शर्मा ने जिला पुलिस कार्यालय एवं उच्च मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी साइबर सुरक्षा संबंधी सभी दिशा निर्देशों और एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता और जागरूकता ही साइबर खतरों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।