फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हाईटेक मशीनों से होगी सांबा कस्बे की सफाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। नगर परिषद सांबा को बाजारों और मोहल्लों की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए अत्याधुनिक वैक्यूम सफाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों के इस्तेमाल से कम समय में बेहतर सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर परिषद में वर्तमान में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है। जहां कुल 102 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है, वहीं विभाग के पास केवल 22 कर्मचारी ही उपलब्ध हैं, जो पूरे कस्बे की सफाई का जिम्मा संभाल रहे हैं। ऐसे में सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑटोमैटिक वैक्यूम मशीनें सफाई व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के लिए कुल पांच वैक्यूम मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें दो मशीनें नगर परिषद सांबा को जबकि विजयपुर, रामगढ़ और बाड़ी ब्राह्मणा नगर निकायों को एक-एक मशीन दी जाएगी। फिलहाल मशीनों को संचालित करने वाले कर्मचारियों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके बाद वह इनका संचालन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद सांबा के सीईओ जोध राज ने बताया कि प्रत्येक मशीन की लागत लगभग 16 लाख है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण पहले सफाई व्यवस्था प्रभावित होती थी, लेकिन अब हाईटेक मशीनों के आने से बाजारों और गलियों की सफाई अधिक प्रभावी और नियमित ढंग से की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आगामी सोमवार से कस्बे में मशीनों के माध्यम से सफाई अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed