फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सनूरा नाले की पुलिया भारी बारिश में टूटी, ग्रामीणों ने खुद बनाया अस्थायी मार्ग

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के घगवाल-राजपुरा मार्ग पर स्थित सनूरा नाले की पुलिया बुधवार को हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। इससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। प्रशासन की ओर से तत्काल कोई व्यवस्था न होने पर स्थानीय लोगों ने स्वयं पहल करते हुए जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और कंकड़-पत्थरों की मदद से अस्थायी मार्ग तैयार किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पुलिया पिछले एक वर्ष से जर्जर हालत में थी। भारी बारिश में पुलिया टूट गई थी लेकिन इसके स्थायी निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पुलिया का निर्माण नहीं किया गया और कोई बड़ा हादसा हो गया तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश सिंह जसरोटिया, सुनील शर्मा, राकेश सिंह, दीप सिंह तथा सनूरा ट्रैक्टर यूनियन के सदस्यों ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने स्वयं श्रमदान कर अस्थायी रास्ता तैयार किया ताकि छोटे वाहनों की आवाजाही बाधित न रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया का स्थायी निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हमने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुलिया को असुरक्षित घोषित करते हुए इस पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पत्र भेजा गया था। इसी आधार पर हमने भी नोटिस जारी किया था कि पुलिया पर किसी भी प्रकार का वाहन न चलाया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो। हमने पुलिस को भी निर्देश दिए हैं कि मार्ग पर बैरिकेडिंग की जाए और लोगों को पुलिया से गुजरने से रोका जाए।

-डॉ. करणजीत सिंह, तहसीलदार, राजपुरा, सांबा


लोक निर्माण विभाग की ओर से पुलिया के निर्माण के लिए एक करोड़ 25 लाख का टेंडर निकाला गया है। बारिश के बाद काम शुरू हो जाएगा। गत वर्ष वैकल्पिक मार्ग बनाया था जो पानी के तेज बहाव में वह गया। उसे दोबारा बनाया जा रहा है।
-रजत कुमार, जेई लोक निर्माण विभाग, घगवाल, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed