फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मोटे परमल धान की खेती की ओर बढ़ रहा किसानों का रुझान

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले में इन दिनों धान की रोपाई का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद किसान खेतों में धान की रोपाई में जुट गए हैं। इस बार भी अधिकांश किसान बासमती की बजाय मोटे परमल धान की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि परमल धान करीब 110 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे फसल समय पर पक जाती है और बारिश या अन्य प्राकृतिक कारणों से नुकसान की संभावना कम रहती है। इसके अलावा मंडियों में भी परमल धान का अच्छा मूल्य मिलने से किसानों को बेहतर आमदनी हो रही है।
विज्ञापन

किसान दविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने बासमती धान की खेती लगभग बंद कर दी है। केवल घरेलू जरूरत के लिए थोड़ी-बहुत बासमती लगाते हैं जबकि बाकी खेतों में परमल धान की रोपाई करते हैं और तैयार फसल मंडी में बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसान मुकेश कुमार, नरेश कुमार, राजेंद्र, प्रेम, खेम राज ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से मोटे परमल धान की खेती कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें अच्छी पैदावार और बेहतर मुनाफा मिला है। उनका कहना है कि परमल धान की ऊंचाई कम और तना मजबूत होता है, जिससे तेज हवा और बारिश में फसल गिरने का खतरा कम रहता है। एक कनाल भूमि से लगभग 4 से 5 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त हो जाता है।

कृषि विभाग के शाम लाल शर्मा के अनुसार इस वर्ष सांबा जिले में लगभग 800 हेक्टेयर क्षेत्र में मोटे परमल धान की खेती की जा रही है। विभाग का मानना है कि बेहतर उत्पादन, कम जोखिम और अच्छे बाजार भाव के कारण किसानों का रुझान लगातार परमल धान की ओर बढ़ रहा है। कृषि विभाग के अनुसार कि तीन साल पहले 500 हेक्टेयर में ही मोटे धान की खेती होती थी अब धीरे धीरे किसानों का रूझान बढ़ रहा है। उन के अनुसार कि राजपुरा में धान खरीद केंद्र के खुलने से किसानों को सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed